फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में भी उफनाई यमुना नदी, संपर्क मार्गों में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो नंबर-4- यमुना का जलस्तर बढ़ने पर मऊ के मवई कलामार्ग का संपर्क टूटा तो पानी से होकर गुजरे ग्राम? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ/राजापुर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मऊ क्षेत्र के तटीय गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। खेतों में जलभराव से फसलों को नुकसान हो रहा है। पयस्वनी नदी का भी जलस्तर बढ़ रहा है। नावों पर रोक लगने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्र के मवई कला बरवार संपर्क मार्ग में पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है। इससे इस मार्ग से आवागमन बंद हो गया है। ताड़ी, भिक्खी गांव के खेतों में पानी भर जाने से अरहर, बाजरा, तिल, की फसल खराब हो रही है। राजापुर क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कनकोटा, रायपुर, भदेदूू, चिल्लीराकस, विलास, चांदी, तीरधुमाई, विहरवा, नैनी, धौरहा, हस्ता, देवारी, खोपा, बेराउर, भभेट आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चिल्लीमल गांव के सुशील मिश्र, करुणेश मिश्र, विलास गांव के लक्ष्मी सिंह, लवलेश व चांदी गांव के सुनील ने बताया कि पानी और बढ़ा तो राजापुर कमासिन आदि मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें