चित्रकूट। यातायात नियमों के उल्लंघन पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार रात एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें नो एंट्री के दौरान ट्रक निकालने के एवज में हजार रुपये मांगे जा रहे थे। ट्रक चालक 500 रुपये देने की बात कह रहा था। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ऑडियो की जांच यातायात प्रभारी हरीराम यादव को सौंपी।
जांच में ऑडियो में मुख्य आरक्षी हवलदार सरोज की आवाज होने की पुष्टि हुई। नो एंट्री प्वाइंट पर तैनात सिपाही कमलेश कुमार ने ही मुख्य आरक्षी से बातचीत कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है। प्रारंभिक जांच यातायात सीओ को सौंपी गई है।