फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंडलीय क्रिकेट टीम के चयन का ट्रायल शुरु

विज्ञापन
फोटो-5- मंडलीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर ट्रायल शुरु होने के पहले अतिथियों व प्रशिक्षकों के साथ मौ - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कानपुर में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन स्टेडियम में शुरू हुआ। एएसपी ने बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को चित्रकूटधाम मंडल के खिलाड़ियों के ट्रायल में चारों जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी का स्वागत कर ट्रायल की शुरुआत कराई।
ट्रायल के लिए जिले की टीमों के आपस में मैच कराए जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों की सूची 13 दिसंबर को जारी होगी। 14 दिसंबर को मंडलीय टीम कानपुर रवाना होगी। ट्रायल के दौरान बांदा के प्रशिक्षक जीतू यादव, चित्रकूट के अतुल, श्यामसुंदर, अंगद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें