फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मृतका के जेवर गायब करने के आरोप लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मृत मड़ैय्यन के ढेडीपुरवा निवासी अभिलाषा सिंह के शव का गुुरुवार को गांव में सीओ और पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों ने पुलिस पर मृतका के जेवर गायब करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इससे गांव में काफी देर तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इससे पहले तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
बुधवार को जिला अस्पताल में अभिलाषा पत्नी शिवपूजन की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही और रुपये मांगने के आरोप लगाए थे। कोतवाली में मामले की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने महिला के शरीर के जेवर गायब होने की शिकायत की। पुलिस पर जेवर गायब करने के आरोप लगाकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इस पर सीओ हर्ष पांडेय समेत पुलिस बल पहुंचा और अस्पताल से लेेकर पोस्टमार्टम हाउस व कोतवाली में जेवरों की खोजबीन की गई।
काफी देर बाद मृतका के कपड़ों व जांच के साक्ष्यों की पोटली में जेवर पुलिस ने खोज निकालेे और परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। उधर, सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें