फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
फोटो-4- सीआईसी में शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय राइफल, पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता रविवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में हुई। इसमें महोबा के ऋषिकेश शुक्ला, संदीप कुमार और इशांत सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन

तीनों चयनित खिलाड़ी मेरठ मंडल में आयोजित 24 से 27 सितंबर को राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट की टीमों ने प्रतिभाग किया है। आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित
किया है। इस मौके पर शिक्षक भरत सिंह तोमर ,शंकर प्रसाद यादव, राम बचन सिंह, महोबा के शिक्षक अमित कुमार राजपूत, देवीचरण का योगदान रहा। प्रधानाचार्य ने तीनों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें