फोटो-5- राजापुर मार्ग पर जाम के दौरान ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट जिले में तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिकअप लेकर चालक भाग निकला। घटना से आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यवाही का भरोसा देकर यातायात बहाल कराया। थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रम्पुरिया के कुम्हारन डेरा के पास रविवार को यह दुर्घटना हुई। मोहरवां गांव के विनोद उर्फ छोटू (30) पुत्र शिवदास मेठ व शिवभवन (25) पुत्र शिवबरन दोपहर करीब डेढ़ बजे अर्की गांव निमंत्रण पर बाइक से जा रहे थे।
डेरा के समीप तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया, जिससे विनोद की मौत पर मौत हो गई। शिवभवन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया, जहां चिकित्सा दी गई है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजापुर कर्वी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज गनींवा जनार्दन प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। परिजनों को पिकअप चालक के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। तब कहीं मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विनोद कुमार - फाइल फोटो