चित्रकूट। खाद्य, रसद और नागरिक आपूर्ति ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने समीक्षा बैठक की। इसमें घटतौली पर अफसरों को आड़े हाथों लिया। कहा कि घटतौली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसे हर हाल में खत्म कराएं। पहले आग्रह करें कि गरीबों का अनाज है, उनका हक मिलना चाहिए। न मानें तो कार्रवाई करने में न हिचकें। इसकी मानीटरिंग करते रहें।
पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण गृह में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में मंडल स्तर के अफसरों की मौजूदगी में उन्होंने जीपीएस की स्थिति, अनाज उठान, एफसीआई संबंधित चालान, समूह की दुकानें, घटतौली, राशनकार्ड के आवेदन, आईजीआरएस की स्थिति, विपणन शाखा (चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा) की धान खरीद सेंटर की स्थिति, पेट्रोल पंप की जांच की स्थिति, पीसीफ आदि पर चर्चा की।
राज्यमंत्री ने एफसीआई संबंधित चालान के बारे में कहा कि ऐसे ही समस्या बनी रहेगी तो कैसे काम चलेगा। इस कार्य में खास रोल आपका ही होगा। अप्रैल से अब तक राशनकार्डों के सत्यापन का आंकड़ा कम मिलने पर उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले क्या चल रहा था। वह सबको पता है। अब ऐसा नहीं है। दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहले से अच्छे कार्य करने होंगे। कोई बाधा आए तो तुरंत ठीक करें। जीरो टॉलरेंस के आधार पर एक बेहतर कार्य के साथ आगे बढ़ते रहें।
बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी बांदा उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी महोबा राजीव तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी हमीरपुर बीके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी चित्रकूट बीके महान, जिला खाद्य विपणन अधिकारी बांदा सीपी पांडे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी चित्रकूट अविनाश कूमार झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।