फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
फोटो-11- किसान की हत्या के बाद खेत के पास जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। फसल की रखवाली करने गए वृद्ध किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवां थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा निवासी रवि यादव ने बताया कि उसके चाचा जमुना प्रसाद यादव (70) शनिवार की रात घर में खाना खाकर फसल की रखवाली करने गए थे। वह खेत पर बनी झोपड़ी में ही सोते थे। रविवार की सुबह जब चाचा काफी देर तक घर नहीं लौटे तो मौके पर जाकर देखा गया।
झोपड़ी के अंदर ही चारपाई में उनका लहूलुहान शव पड़ा था। यह देखकर परिजन चीख पडे़ और पुलिस सूचना दी। उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। बताया कि चाचा ही खेती करने के साथ ही पशुओं की देखभाल भी करते थे। उनकी हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस के सामने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जिन पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका है। पुलिस टीम ने जांच में इन बिंदुओं को शामिल किया है।
एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि घटना की खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई है। कुछ लोगों को संदेह के आधार पर चिन्हित किया गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। मौके से कुछ सामग्री बरामद हुई है। इसी आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें