फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अष्टोत्तर शत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो -5- कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर कलश यात्रा में शामिल भक्तगण व आचार्य नवलेश दीक्षित। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर रविवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के समापन के साथ ही भागवत रत्न आचार्य नवलेश दीक्षित महराज के श्रीमद्भागवत अष्टोत्तर शत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा हनुमान मंदिर से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सैकड़ों भक्त हनुमानजी की स्तुति पूजा के बाद कलशों, नारियल का पूजन अर्चन किया । चित्रकूट के सभी अखाड़ों के निशानों का पूजन अर्चन हुआ।
हाथी, घोड़े के साथ बैंडबाजे की धुन पर श्रीश्याम राधाजी के भजनों पर नाचती गाती महिलाओं का समूह सिर पर कलश व नारियल रखे हुए निकला। शोभायात्रा में पिपरिया मप्र से आए लेजम व डमरू आदि के कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे बाद शोभा यात्रा ने भागवत पीठ जगनिवास में विश्राम लिया। राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. सीताराम, डॉ. शशांक अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, अजय अग्रवाल , अशोक गुप्ता, संदीप रिछारिया और रमेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें