चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के चहटा गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
चहटा गांव की सुनैना देवी (32) पत्नी रज्जन ने गुरुवार की शाम कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
देर शाम जब परिजन घर पहुंचे तो शव लटका देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पति ने बताया कि काफी दिनों से उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था।