चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकलागुरुबाबा गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालक राज पुत्र चंद्रपाल वर्मा की मौत हो गई।
कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को कल्ला निवासी सुनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ तालाब में आई थी। मां कुछ दूरी पर खड़ी थी और दोनों बच्चे नहा रहे थे। बच्चे फिसलने लगे तो सुनीता ने छोटे बेटे अनुज को पकड़कर घसीट लिया, लेकिन बड़ा बेटा राज डूब गया।
शिवरामपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।