फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों से गुलजार रही तुलसी की जन्मस्थली,

विज्ञापन
ोटो-5- तुलसी जयंती पर राजापुर में मानस मंदिर में मौजूद जगदगुरुरामभद्राचार्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती उनकी जन्मस्थली राजापुर में गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। तुलसी स्मारक मंदिर परिसर में मूर्ति में माल्यार्पण कर साधु-संतों ने पूजा पाठ किया। कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तुलसी मानस मंदिर मेेें संत तुलसीदास की मूर्ति पर तुलसीपीठ के जगद्गुरु रामभद्राचार्य सहित अन्य साधु-संतों ने माल्यार्पण कर किया। राजकीय इंटर कॉलेज राजापुर व छीबों इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। दोपहर को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गोस्वामी तुलसीदास सहित भगवान श्रीराम सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में स्थानीय निवासियों के साथ राजापुर तुलसी स्मारक मंदिर के पुजारी विष्णुकांत, रामआसरे, समाज सेवी मनोज द्विवेदी, सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, बड़कू चौरसिया, रामबाबू तिवारी, रघुबीर मिश्र, डॉ. संतोष मिश्र, धीरेंद्र कुमार, डॉ. संतोष मिश्र, धीरेंद्र कुमार, राधेश्याम सोनी, श्याम सुंदर मिश्र, अतुल मिश्र, शंकर दयाल जायसवाल, राकेश नामदेव आदि मौजूद रहे।
मंदाकिनी तट पर गोस्वामी तुलसीदास का मनाया जन्मोत्सव
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास के जन्म उत्सव पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंदाकिनी तट रामघाट पर स्थित गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति पर पूजन अर्चन किया। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास व तुलसी गुफा रामघाट के मोहित दास ने मंत्रों का उच्चारण किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सभागार में भी तुलसी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

रामघाट स्थित तुलसीदास की मूर्ति स्थान को शाम को झालरों से सजाया गया एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम राजबहादुर, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, साधु-संत मौजूद रहे। उधर, रुक्मिणी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने तुलसी गुफा के महंत मोहित दास की मौजूदगी में सीता रसोई का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रुक्मिणी सेवा संस्थान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार अतुल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, सचिव अमिता देवी, कोषाध्यक्ष विद्या देवी, अनीता, वेदिका, नीलम, नेहा, अंतिमा, रूपा, कोमल, अमन, राज, विकास, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें