फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : मंदाकिनी में डूबे किसान की मौत, प्रयागराज से रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने आए थे

विज्ञापन
फोटो-4- गजेंद्र पटेल- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज से रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट दर्शन करने आए किसान की मंदाकिनी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोर व स्थानीय युवक लगभग एक घंटे बाद शव को ढूूंढ पाए।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के करछना कौधियारा नौगवां निवासी गजेंद्र कुमार पटेल (35) अपने रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट घूमने के लिए सावन के सोमवार को आए थे। रामघाट पर देर शाम को मंदाकिनी नदी में चार रिश्तेदारों के साथ स्नान करने पहुंचे। उसके रिश्तेदार आकाश ने बताया कि नीचे की सीढ़ी में पैर रखते ही फिसलकर नदी में गिर गया। अंधेरो होने पर कुुछ देर तक ढूंढते रहे फिर मदद की गुहार लगाई।
मौके पर मौजूद कुछ नाविकों व गोेताखोरों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार गजेंद्र को तैरना नहीं आता था। उनके दो पुत्री, एक पुत्र, पत्नी अनीता है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन

रिश्तेदार पुलिस को बताए बिना प्राइवेट एंबुलेंस से शव गांव ले गए। मंगलवार की सुबह स्थानीय पुलिस को जानकारी हुई तो उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। परिजनों ने भी इसके लिए हामी भरी। इसके बाद बुधवार सुबह परिजन फिर शव लेकर चित्रकूट आए और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
सीढ़ियों की काई की नहीं हुई सफाई
सावन माह में जिलाधिकारी ने सीढ़ियों की काई व गंदगी को साफ कराने के निर्देश दिए लेकिन इसका कोई पालन नहीं किया गया। गजेंद्र की पत्नी अनीता ने बताया कि सीढ़ियों में फिसलन के कारण ही उसके पति के नदी में गिरने की जानकारी रिश्तेदारों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें