फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :टेंपो पलटा, सात कांवड़िये घायल, देवरिया के श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आए थे

विज्ञापन
फोटो-10- टेंपो पलटने से घायल तीर्थयात्री। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। तीर्थ यात्रियों से भरा ओवरलोड टेंपो मंगलवार की सुबह रामघाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सात कांवड़िये घायल हो गए। चालक मौके से भाग निकला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टेंपो चौकी में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

देवरिया के पवन सिंह, अंजना देवी, अर्पित, त्रिलोक, लक्ष्मी, ममता देवी, जीउत प्रसाद और लखन लाल चित्रकूट दर्शन पूजन के लिए आए थे। मंगलवार को सवेरे मुख्यालय आने के लिए टेंपो से जा रहे थे। रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो में 12 यात्री सवार थे। अन्य को मामूली खरोंच आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें