फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :मुख्य अभियंता ने देखी बांधों व बंधियों की स्थिति, बांधों के डेड स्टोर की स्थिति में पहुंचने पर सिंचाई विभाग चिंतित

विज्ञापन
फोटो- 13- मानिकपुर में बांध का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता माहेश्वरी प्रसाद व अधीक्षक अभियंता श्य? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बांधों के डेड स्टोर की स्थिति में पहुंचने पर सिंचाई विभाग चिंतित है। अब बांधों व टैंकों में बचे पानी को बचाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जल संसाधन एवं सिंचाई विभाग बुंदेलखंड परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता माहेश्वरी प्रसाद ने विकास खंड मानिकपुर व मऊ क्षेत्र के बांध, टैंक, बंधियों और जल संरक्षण के लिए लगाए जा रहे गेटों का निरीक्षण किया। इनमें मारों टैंक, केहुनिया बंधी, जमुनिहाई बंधी व बरदहा बांध मुख्य नहर के प्रोजेक्ट में शामिल कार्यों की स्थिति देखी। अभियंताओं से कहा कि बांधों, टैंकों तथा बंधियों के पानी को पूर्ण रूप से रोका जाए। किसी तरह का लीकेज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड पानी की एक एक बूंद पानी कीमती है। जिले के बांधों, टैंकों व बंधियों की मरम्मत व जीर्णोद्धार की परियोजना तैयार की जाए। अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे के साथ उन्होंने कलछिया बंधी, मोजरा बांध, गढवा टैंक का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार, एई गुरु प्रसाद, फूल सिंह, जैसीराम, जेई जयप्रकाश, राधेश्याम, संजय विंद, सुनील चौधरी व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें