फोटो-5= हिमांशू सैनी- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर/मऊ (चित्रकूट)। अलग-अलग दो स्थानों पर युवक और एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक इंटर का छात्र था।
खुदकुशी की पहली घटना मानिकपुर कस्बे के पूर्वी वाल्मीकि नगर मोहल्ले की है। पिता राजबाबू ने बताया कि बेटा हिमांशु सैनी (19) रविवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सवेरे देर तक न उठने पर आवाज लगाई।
उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया है। हिमांशु श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 का छात्रा था। घटना से मां पुष्पा देवी रो-रोकर बेहाल है। दो भाई, दो बहन में वह बड़ा था।
थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खुदकुशी के किसी कारण की अभी जानकारी नहीं हो सकी है। उसके मोबाइल को पुलिस ने थाने में जमा कराया है। इसमें काल व अन्य चीजों की जांच कराई जाएगी।
दूसरी घटना में मऊ थाना क्षेत्र के बौसड़ा गांव की सुनैना (17) पुत्री स्व. अशोक शौच के खेत गई थी। वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आंवले के पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह तीन बहन और एक भाई में मझली थी।