फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : मेड़ बनाने से रोकने पर चलीं लाठियां, 10 घायल,

विज्ञापन
फोटो-5- मारपीट में घायल ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जबरन खेत में मेड़ बनाने से रोकने पर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्ष से दस लोग घायल हुए। इसमें पांच का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव निवासी राजा भाई ने बताया कि बुधवार की सुबह पड़ोसी राजधर, बोधन, सुरेश आदि आठ-दस लोग उनके खेत के हिस्से में जबरन मेड़ बना रहे थे। जानकारी होने पर उसकी पत्नी खेत पहुंची और मना किया तो आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें पुत्र राजेश्वर, भाई लाला, भतीजा सुशील व परिवार के राममिलन को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि दोनों पक्ष से मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें