फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सुलह-समझौते से निपटाएं वाद, जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मामले निपटाएं जाएं। यह बात जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश ने सोमवार को समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि वाद चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजें। समझौते से वाद निस्तारण से धन तथा समय दोनों की बचत होती है।
बैठक में अपर जिला जज रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, दीप नारायण तिवारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार, सिविल जज सुशील कुमार वर्मा, सिविल जज सोनम गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी वसुंधरा शर्मा व संघमित्रा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने विचाराधीन बंदियों के मामले सुने
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सोमवार को न्यायालय सभागार में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जेल से प्राप्त विचाराधीन बंदियों की सूची में से चिह्नित प्रकरणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने कमेटी के समक्ष रखा। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि चार प्रकरणों में सुनवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें