फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर लुटेरों ने सराफा व्यापारियों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग पर सराफा व्यापारी को पीटकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को उठाया है। लुटेरों से बरामद बाइक का विवरण अभी नहीं मिल पाया है। आशंका है कि लुटेरों ने नई बिना नंबर की बाइक का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

राजापुर निवासी हिमांशु सोनी अपने चाचा कामता के साथ रामनगर स्थित सराफा की दुकान बंद कर शुक्रवार की देर शाम को घर जा रहे थे। इस दौरान छह युवकों ने पीटा और बैग लूट लिया। इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि दो टीमें इसका खुलासा करने में जुटी हैं। लूट के अंदाज से लगता है कि यह पेशेवर लोगों का काम है और लुटेरों की बरामद बाइक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उधर, रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र नागर व सर्विलांस टीम ने संदेह के आधार पर राजापुर से लेकर कौशांबी व मऊ, बरगढ़ व सीमावर्ती मप्र क्षेत्र के गांव में चेकिंग अभियान चलाया। तीन लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा है। इनसे पूछताछ जारी है।
यह है मामला
राजापुर कस्बे के सोनरहटी मोहल्ला निवासी हिमांशु सोनी व चाचा कामता सोनी से रामनगर के पास लुटेरों ने तमंचे की बट से पीटा। बैग में रखे लगभग 80 ग्राम सोने के जेवरात व 700 ग्राम चांदी, 22 हजार रुपये लूट लिए। चाचा कामता के पास से 50 हजार रुपये व दोनों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें