फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महानगरी की बोगी में धुआं निकलते देख यात्रियों में हडकंप

विज्ञापन
फोटो-12- महानगरी ट्रेन के एस-2 बोगी के ब्रेक ब्लाक होने पर निकलता धुआं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। महानगरी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में आग लगने की जानकारी पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गेटमैन की तत्परता से कोई अनहोनी नहीं होने पाई। जांच में पता चला कि बोगी के ब्रेक जाम होने से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

वाराणसी लोकमान्य तिलक महानगरी एक्सप्रेस शनिवार को वाराणसी से लोकमान्य तिलक की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही मानिकपुर के गुरौला गेट से गुजरी तो वहां ड्यूटी में तैनात गेटमैन रोहित कुमार ने ट्रेन के एस-2 कोच से धुआं निकलते देखा। उसने सूचना मानिकपुर के डिप्टी सहायक स्टेशन मास्टर संजीव कुमार को दी। डिप्टी एसएस ने मौके पर तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया। जीआरपी प्रभारी दिलीप मिश्रा व आरपीएफ प्रभारी सचिन राठी मयफोर्स पहुंचे और यात्रियों को समझाया।
तकनीकी टीम ने एस-2 बोगी में पूरी जानकारी ली। पता चला कि इस बोगी के ब्रेक ब्लाक जाम होने से धुआं निकल रहा है। मामूली धुआं ही बोगी के अंदर पहुंचा था। इसकी जानकारी डिप्टी एसएस ने यात्रियों को दी तब सबने राहत की संास ली। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने लगभग एक घंटे तक पूरी जांच पड़ताल व ब्रेक को सही कराया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें