फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : स्कूल में बिच्छू ने छात्र को मारा डंक, मौत, परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-11- आकाश- फाइलफोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में कक्षा सात के छात्र की बिच्छू के डंक मारने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों ने दो घंटे तक सूचना नहीं दी। इससे हालत बिगड़ गई। बीएसए लव प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में संबधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बरगढ़ कस्बा निवासी अनिल का बेटा आकाश (12) बुधवार को स्कूल गया था। वहां दोपहर को लंच के दौरान लगभग 12 बजे कक्षा से बाहर जूता पहनते समय बिच्छू ने पैर में डंक मार दिया। उसने हाथ से हटाने का प्रयास किया तो दुबारा हाथ में भी डंक मार दिया। परिजन बरगढ़ सीएचसी ले गए, यहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई, एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नहीं होती रोज सफाई
बरगढ़ (चित्रकूट)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगढ़ में 167 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के बीच यहां दो शिक्षकों प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह व शिक्षिका भारती द्विवेदी की ही तैनाती है। आकाश के पिता अनिल कुमार, रामस्वरूप सिंह, सत्यनारायण कोल आदि ने आरोप लगाया कि स्कूल में नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। फर्नीचर भी नहीं है। इससे छात्रों को कक्षा में टाट-पट्टी में बैठाया जाता है। जूते चप्पल बरामदे में उतरवा दिए जाते हैं। गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता छात्र के घर पहुंचे। उनसे परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें