फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी बालू घाट पर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। दोनोें ओर से हवाई फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोनों पक्षों में कई राजनीतिक दल के नेताओं के शामिल होने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी से लेकर थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जाहिर कर कहा कि मौके पर जाकर इसकी जानकारी की जाएगी।
बागे नदी किनारे भरतकूप थाना अंतर्गत दहिनी घाट पर बालू का ढुलान अक्सर होता है। इन दिनों नदी के आसपास कई लोगों ने अवैध रूप से बालू डंप कर रखी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बावजूद कुछ लोग नदी से भी बालू की निकासी कराते हैं। बुधवार बालू ढुलान के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। नदी किनारे की बालू को ट्रकों में भरने के लिए दोनों पक्ष अपना दावा करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि गोलियां चलने की सूचना नहीं है। बृहस्पतिवार को वह मौके पर जाकर इसकी जानकारी लेंगे। वहां पर कोई बालू डंप होने की भी जानकारी नहीं है। इधर थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि फायरिंग होने की कोई सूचना थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें