फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीभरत यात्रा पर साधु संतों ने बरसाए फूल

विज्ञापन
फोटो-3- चित्रकूट पहुंची श्रीभरत यात्रा में शामिल महंत कमलनयन दास महराज व श्रीराम लक्ष्मण की प्रति - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से शुरू हुई श्रीभरत यात्रा शनिवार की शाम धर्मनगरी पहुंची। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास शास्त्री के नेतृत्व में सैकड़ों साधु संत भजन गाते हुए पहुंचे और फूल बरसाए।
विज्ञापन

यात्रा तीन दिनों तक यहां के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेगी। यात्रा में आए साधु संत व श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों शामिल होंगे। श्रीराम व भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
शाम को शहर के शंकर बाजार स्थित रामदास तंबाकू वाले के आवास पर यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने फूल माला व तिलक लगाकर यात्रा में शामिल साधु संतों का आशीर्वाद लिया। यात्रा में रामायणी रामशरण दास, कथावक्ता आस्थाजी, महंत विमलदास, विनोद दास व कौशलेंद्र रघुवंशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें