फोटो-12- दंगल में एक दूसरे से हाथ मिलाते पहलवान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। वियावल गांव मेें दंगल का आयोजन किया गया। दो दिवसीय दंगल में पहले दिन शनिवार को राजस्थान के पहलवान जल्लाद सिंह और हिमाचल प्रदेश के पहलवान खली के बीच कुश्ती हुई। इसमें जल्लाद ने जीत हासिल की।
दंगल में वाराणसी के पहलवान भूरा और बांदा के बल्लू, दिल्ली के राहुल और आगरा के लोकेश की कुश्ती बराबर रही। पहलवान जल्लाद को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इसके पहले मानिकपुर विधायक के प्रतिनिधि विकास चंद्र द्विवेदी ने दंगल का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी, गमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मेला का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खरीदारी किया। रात में धनुष यज्ञ लीला का आयोजन किया गया।