फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारकुंडी आश्रम में जलभराव से साधु-संत और श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
फोटो-27- धारकुंडी आश्रम परिसर में भरा बारिश का पानी।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर यहां भी होने लगा है। कई स्थानों पर जलभराव से यहां के लोगों को जूझना पड़ रहा है। धारकुंडी आश्रम में पानी घुसने से साधु-संतों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पानी निकाला गया।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश इलाके में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। एमपी क्षेत्र का पानी यूपी की सीमा मेें घुस रहा है। इससे यूपी क्षेत्र की सीमा में भी जलभराव हो रहा है।
क्षेत्र में स्थित धारकुंड़ी आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जलभराव होने से आश्रम से निकलना मुश्किल हो गया। आश्रम के साधु-संतों और श्रद्धालुओं को स्थानीय निवासियों की मदद से निकाला गया। क्षेत्र के कल्याणपुर, नागर गांव के आसपास भी जलभराव की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें