फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिले शव की शिनाख्त, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-21- सुमेर निषाद- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। करीब 10 दिन पूर्व लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। उधर, परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि थाने में लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने खोजबीन नहीं की। परिजनों ने एसपी से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंड़ा ग्राम पंचायत के अरोरा रोड जंगल में शुक्रवार को क्षत विक्षत शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। इधर, युवक के परिजन खोजबीन कर रहे थे। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी।
पोस्टमार्टम हाउस में आए राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव निवासी बच्चा केवट ने कपड़े, चप्पल और मोबाइल से उसकी शिनाख्त बेटे सुमेर (21) के रूप में की। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बच्चा केवट ने बताया कि सुमेर 14 जुलाई को सूरत से आया था। रात लगभग एक बजे के बाद लापता हो गया।
विज्ञापन

काफी खोजबीन पर नहीं मिला तो 15 जुलाई को थाने में लापता होने की तहरीर देने गए तो पुलिस ने डांट डपट कर भगा दिया। इतना ही नहीं आरोप लगा दिया कि सुमेर गांव की युवती को साथ ले गया है। उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इस पर वह लोग रिश्तेदारियों में तलाश करते रहे। 17 जुलाई को पुलिस ने गांव की युवती को खोज लिया, लेकिन बेटा नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया, जबकि उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
आरोप लगाया कि युवती के पिता ने हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। 15 जुलाई को सवेरे 10 बजे तक फोन स्विच आफ था। इसके बाद मोबाइल पर घंटी जा रही थी। शनिवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर पूरी व्यथा बताई। मांग किया कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
रैपुरा थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि बच्चा निषाद की तहरीर पर संजय कुमार, उसके पुत्र और राजा नामक ग्रामीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि किसी को थाने से भगाया नहीं गया है।
15 जुलाई की रात रगौली गांव की एक युवती को लेकर भागने की जानकारी मिली। 17 जुलाई को युवती के परिजनों ने सुमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने 17 जुलाई को ही युवती को बरामद कर लिया था लेकिन युवक लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें