फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः डकैत गौरी गैंग के इनामी हार्डकोर सदस्य को दबोचा

विज्ञापन
Chitrakoot: Rewarded hardcore member of dacoit Gauri gang - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। डेढ़ लाख रुपये के ईनामी डकैत गौरी यादव गैंग की मौजूदगी की सूचना पर सोमवार की रात जिले की सीमा क्षेत्र मझगवंा के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान गैंग का हार्ड कोर सदस्य पांच हजार रुपये का इनामी रामजी उर्फ भइला यादव निवासी ऊंचामार बरौंधा सतना मप्र को मप्र पुलिस ने 12 बोर बंदूक, कारतूस व भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के साथ गिरफतार किया है। गैंग के इस सदस्य पर एमपी के थानों में 9 व यूपी के थानों में दो अपहरण कर फिरौती वसूलने, खाद्य सामग्री पहुंचाने, सरकारी काम में अड़ंगा डालकर गैंग की मदद से चौथ वसूली करने के मामले दर्ज हैं।
सतना मप्र के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डाकू गौरी गैंग के कई दिनों से जंगल में मूवमेंट की सूचना मिल रही है। सोमवार को सूचना पर मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह पूरी टीम के साथ तलैया जंगल के जिल्लहा के पास पहुंचे। कुछ लोगों की मौजूदगी पर घेराबंदी की तभी एक बंदूकधारी उधर से गुजरा। जिसे पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से बंदूक छह कारतूस के अलावा भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ के बाद पता चला कि ऊंचामार निवासी रामजी यादव (52)पुत्र रामकृपाल डाकू गौरी गैंग का हार्डकोर मेंबर है। यह डकैतों को सामग्री पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां थाना प्रभारी ने बताया कि इनामी डाकू रामजी के खिलाफ मझगवंा, नयागांव व सीतापुर भरतकूप में कई मामले दर्ज हैं। यह डाकू गौरी का रिश्तेदार है। इसीलिए इसका डाकू गौरी के गांव बेलहरी में आनाजाना है। यह अक्सर मप्र क्षेत्र में सरकार निर्माण, तेंदू पत्ता तोड़ान व अन्य कामों की जानकारी डाकू गौरी को देकर गैंग को बुलवाता था। इसके बाद धमकी देकर चौथ वसूली कर गैंग का पहुंचाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें