फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : हाइवे पर पिकअप की टक्कर से सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सदर कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया के पास सामने से पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना होते ही चालक पिकअप लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। इस दौरान एक भाई की जिला अस्पताल और दूसरे की बांदा में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के ढोलबजा गांव निवासी मन्नीलाल (65) रविवार को अपने छोटे भाई बाबूलाल (45) के साथ बाइक से बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए बांदा-सतना जिले के मध्य स्थित पिस्ता गांव गए थे।
देर शाम को बाइक से लौटते समय जैसे ही हाईवे पर पहुंचे तो बांदा की ओर से तेज रफ्तार से आए पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत छिटककर दूर जा गिरे। पिकअप लेकर चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। मन्नीलाल के पुत्र मिथलेश ने बताया कि चाचा बाबूलाल को बांदा अस्पताल में भर्ती कराया और पिता मन्नीलाल की रास्ते में ही मौत हो गई।
उधर बांदा अस्पताल में चाचा की भी मौत हो गई है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था, लेकिन उसके सीने व पेट में गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद मृतक भाइयों के घरों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। दोनों भाई किसान थे। मन्नीलाल के दो पुत्र, तीन पुत्री और बाबूलाल के चार पुत्र, एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें