फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजापुर में छापा डाला शहर में नहीं पर बंद रही कई दुकानें

विज्ञापन
फोटो- 5- छापेमारी के दौरान वाहन में मौजूद एसजीएसटी टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राज्य एवं वस्तु सेवाकर (एसजीएसटी) की टीम ने शुक्रवार को भी छापेमारी की। अब तक जिले में 15 स्थानों पर छापेमारी कर जांच की गई है।
विज्ञापन

शहर के कई दुकानदारों पर जुर्माना किया गया है और कई को नोटिस दिया है। कुछ के कागजात जांच के लिए जमा कराए गए हैं। राजापुर व पहाड़ी में दो स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। शहर में टीम ने कहीं छापेमारी नहीं की लेकिन दहशत बनी रही और तमाम दुकानों में ताला बंद रहा।
चित्रकूटधाम मंडल के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट के राजापुर स्थित एक ठेके का काम करने वाले के यहां छापेमारी की गई है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर टीमों ने छापेमारी की। खरीद व बिक्री के कागजातों में जीएसटी जमा करने की जांच प्रमुख रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में सूची के अनुसार 15 स्थानों पर जांच पड़ताल की गई है। चित्रकूट की टीम में शामिल ज्वाइंट कमिश्नर विजय सोनी ने बताया कि कर चोरी की लेकर शासन के निर्देश पर कार्रवाई चल रही है। इन टीमों की छापेमारी से खासी दहशत है। शुक्रवार को मुख्यालय में टीम नहीं थी लेकिन तमाम दुकानों में ताला बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें