चित्रकूट। सरजू आभूषण मंदिर की दुकान में चोरी के खुलासे के लिए बनी टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कर्वी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है। सर्विलांस से वारदात के समय क्षेत्र में मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।
एसपी वृंदा शुक्ला ने एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ हर्ष पांडेय के साथ दो बार वारदात स्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात के समय से 24 घंटे पहले के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
चोरी गए सीडीआर की भी आसपास के खेतों में खोजबीन की गई। दुकान मालिक विनोद सोनी ने भाई रामविशाल सोनी के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द खुलासे की मांग की है।
एक भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा
शहर के बेड़ी पुलिया के पास गुमटी का ताला तोड़कर चोर किराना का सामान ले गए थे। इसके अलावा गल्लामंडी स्थित मेडिकल स्टोर, पुरानी बाजार में आकाशवाणी सांउड सर्विस और बस स्टैंड पर गुमटी के ताले तोड़कर चोरी हुई थी। मानिकपुर और मऊ में दुकानों व घरों में चोरियां हुईं। व्यापारी नेता ओम केसरवानी, शानू गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, पुरूषोत्तम गुप्ता, सुशील कक्का, पप्पू जायसवाल, छेदी यादव, देवेंद्र केसरवानी ने कहा कि एक भी चोरी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।