फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: परेड के बाद हार्टअटैक से सिपाही की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने शव को दिया कंधा

Fri, 04 Jun 2021 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में सिपाही के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह परेड के बाद सिपाही की हार्टअटैक से मौत हो गई। एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ  ऑनर दिया गया। शव को मृतक के प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भेजा गया है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के चकबदरे आलम बल्दी का पुरवा निवासी उदयराज (40) पीएसी बटालियन से दिसंबर 2020 में पुलिस लाइन चित्रकूट में सिपाही पद पर ट्रांसफर होकर आए थे। शुक्रवार की सुबह परेड करने के बाद कमरे में आराम करने लगे।

भोजन के दौरान न पहुंचने पर साथी सिपाहियाें ने आवाज देकर बुलाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद सिपाहियों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। साथी सिपाही उदयराज को जिला अस्पताल लाएं, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी अंकित मित्तल व एएसपी शैलेंद्र कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी परिजनों को दी। शव को उनके पैतृक गांव भेजा गया है। मृतक सिपाही के दो पुत्र हैं। पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह 2006 में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें