चित्रकूट : बातचीत करते प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने आए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा भारत माता की जय यानी राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है। विपक्ष के पास कोई रीति-नीति नहीं है, कोई सिद्धांत नहीं है, उनके पास अनर्गल प्रलाप है। अनैतिक गठबंधन का प्रतिफल चुनाव में आपने देखा होगा। चुनाव हारते ही सब अलग हो गए। बेमेल गठबंधन की राजनीति उत्तर प्रदेश के धरातल पर नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सामाजिक चिंतन, राष्ट्र चिंतन का है। प्रशिक्षण पथ प्रदर्शन होता है। आजादी के बाद एक ही प्रकार की व्यवस्था थी। भारतीय जनता पार्टी ने उसे बदला। लीडर ग्रुप इसलिए प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वह निचले स्तर तक के लोगों को बीजेपी की रीति-नीति, सिद्धांतों को समझा सकें।
वहीं प्रशिक्षण वर्ग शिविर में आए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हम पार्टी का अभिनंदन करना चाहते हैं कि तमाम विषयों पर संगठन और सरकार के लोगों का मार्गदर्शन शीर्ष नेतृत्व कर रहा है। प्रशिक्षण में तमाम बड़ी-बड़ी बातें और अच्छी बातें सामने आती हैं। यह भगवान श्रीराम की तपोस्थली रही है। यहां मंत्रिमंडल और संगठन के पदाधिकारी मौजूद हैं। संवाद