फोटो- 5 आर- सदर तहसील में भाकियू के धरना प्रदर्शन में संबोधन करते किसान नेता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने और अन्ना मवेशियों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा। मांग की कि अन्ना अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखा जाए।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। धरना देकर किसानों की समस्या का निराकरण न होने पर नाराजगी जताई। तहसील कर्वी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस साल बारिश न होने से खरीफ की फसल सूख गई है।
सरकार जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को आर्थिक सहायता दे। अन्ना मवेशियों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह ने कहा कि किसानों को मिलने वाले उपकरणों और बीजों में दी जाने वाली सब्सिडी समय से नहीं दी जाती। इसके बाद एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वार सिंह, राजेश, कमलेश सिंह भी शामिल रहे।