फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :जादू के नाम पर अश्लील डांस, नोटिस जारी, सपा जिलाध्यक्ष बोले - सत्ताधारी नेताओं व जादूगर के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में चल रहे एक जादू के कार्यक्रम में फूहड़ गीतों पर अश्लील डांस परोसने के आरोप लग रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सदर एसडीएम ने कार्यक्रम संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि अश्लील गानों पर लड़कियों के डांस हो रहे हैं। आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के कुछ नेताओं के इशारे पर हो रहा है। ऐसे में जादूगर के साथ इन सहयोगियों पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सदर एसडीएम से जांच करने के लिए कहा है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सदर एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि शो संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दो दिन के अंदर जवाब न देने पर शो संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें