रामनगर। नौजवान भारत सभा ने रामनगर स्थित बरिया, रामनगर, खंदेरवा और भैरमपुर गांवों में शिक्षा-रोजगार अधिकार अभियान के तहत मंगलवार को सभा की गई। नुक्कड़ नाटक हवाई गोले की प्रस्तुति दी। सभा की शुरुआत क्रांतिकारी गीत से हुई। रवि ने कहा कि आज शिक्षा के बाजारीकरण से आम लोगों के लिए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पाना सपने जैसा हो गया है। दूसरी ओर केंद्र सरकार की नीतियों ने नौजवानों की बहुत बड़ी आबादी को बेरोजगारी में धक्के खाने को मजबूर कर दिया है। सुरेश ने कहा कि खेतों, कारखानों में रहने वाली आबादी को इतना कम वेतन मिलता है कि वह अपने परिवार का पेट भी ठीक से नहीं पाल सकते। कार्यक्रम में राहुल, रामसलोने, आशीष, प्रसेन, अविनाश, अंजलि, शिवा, निशु, अमित आदि मौजूद रहे। (संवाद)