चित्रकूट। पुलिस कार्यालय के परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए शादी के अटूट बंधन को टूटने से बचाया। कोतवाली कर्वी अंतर्गत रगौली गांव की सविता पुत्री गांधी ने प्रार्थना पत्र दिया कि पति राजू पुत्र ख्याली निवासी मदना जनपद बांदा दहेज की मांग के चलते मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शिकायतकर्ता को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र जाने का सुझाव दिया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसआई बैजनाथ सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार तथा महिला आरक्षी मंजूलता पाल ने शिकायत को विस्तारपूर्वक समझकर पति राजू से संपर्क कर बुलाया। दोनों पक्षों को समझाया। इस पर दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई। संवाद