फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के मामले में डीआईजी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप के पत्थर की खदानों में मजदूरी के बदले किशोरियों से यौन शोषण मामले की डीआईजी ने जानकारी ली। पहले संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को बांदा डीआईजी कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई। दोपहर बाद डीआईजी खुद भरतकूप पहुंच कर उन बस्तियों में जाकर मौके की जानकारी ली। डीआईजी ने बताया कि जो आरोप लगे हैं उनकी जानकारी करने वह बस्ती में पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया उनके सामने अभी ऐसी बात नहीं आई है। जांच जारी है, इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

डीआईजी के. सत्यनारायण ने भरतकूप थाना क्षेत्र के डफाई कापुरवा, अकबरपुर, खजांची का पुरवा, गोंडा व अन्य पुरवा के कुछ ग्रामीणों से मंगलवार को बांदा स्थित डीआईजी कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की गई। लगभग एक घंटे तक डीआईजी ने क्षेत्र की पूरी स्थिति को जानने का प्रयास किया। पत्थर की खदानों मेें मजदूरी के बदले किशोरियों के यौन शोषण के आरोपों के बारे में भी जानने का प्रयास किया। इसके बाद डीआईजी खुद दोपहर बाद भरतकूप की इन बस्तियों में पहुंचे। उन्हाेंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर जानकारी एकत्र की। इस दौरान एसपी अंकित मित्तल समेत भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें