फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई शिक्षक तो कोई आईएएस बनाना चाहता है

विज्ञापन
फोटो- 28- हाईस्कूल में जिले में तीसरे स्थान पर रहे रोहित सिंह के खुशी मनाते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईस्कूल में जिले में बाजी मारने वाले छात्र व छात्राओं में मध्यवर्गीय के परीक्षार्थी रहे। इसमेें सपहा गांव निवासी पीएसी के हेड कांस्टेबल नत्थू प्रसाद गर्ग की बेटी आकंक्षा ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में पढ़ती है। झांसी में तैनात नत्थू प्रसाद की बेटी आकंक्षा की इच्छा शिक्षक बनकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शिक्षित करने की है।
विज्ञापन

आकंक्षा की मां मीना देवी गृहणी है। आकंक्षा की चार बहनों में एक की शादी हो चुकी है। दूसरी बीए और तीसरी दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। एक बहन ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। भाई ललित गर्ग महात्मागांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहा है। आकंक्षा ने बताया कि वह कक्षा एक से ही ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। परिवार के सदस्यों व शिक्षकों की मेहनत के कारण उसे यह सफलता मिली है।
जिले में द्वितीय स्थान पर आए भैंसोंधा गांव निवासी किसान कालिका प्रजापति के बेटे जगदीश ने हाईस्कूल में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्र जगदीश तीन भाइयों में सबसे छोटा है। बड़े भाई शिवमोहन राजमिस्त्री और रामजीत खेती करते हैं। जगदीश शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई क रता है। वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में तृतीय स्थान पाने वाले ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के रोहित सिंह माधवगंज निवासी कपड़ा दुकानदार राकेश कुमार का बेटा है। राकेश मूलरूप से भीठाखेरा के रहने वाले हैं। रोहित का बड़ा भाई राहुल कक्षा 11 में पढ़ता है। रोहित का कहना है कि वह आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।

फोटो- 27- हाईस्कूल में टॉप करने के बाद खुशी मनाते आकांक्षा गर्ग के परिजन- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें