मऊ (चित्रकूट)। कस्बे में शुक्रवार की सुबह छत पर टहलते समय शुभम द्विवेदी (19) मकान के ऊपरी से निकले बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। शुभम कस्बा निवासी हुबलाल का बेटा था। शुभम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। संवाद