राजापुर। तहसील क्षेत्र के घाटों का शनिवार को खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त तरीके से निरीक्षण किया। घाट के प्रबंधक को निर्देश दिए कि बिना रवन्ना के किसी वाहन पर बालू न लादी जाए। प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य किया जाए। निरीक्षण कर लौटते समय समय सुरवल गांव के पास बालू लदे दो ट्रैक्टर टीम को मिल गए। टीम देखकर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए।
ट्रैक्टरों को राजापुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजापुर राहुल विश्वकर्मा व जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद