फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी को पर्यटन हब बनाने की तैयारी

विज्ञापन
फोटो- 12 व 12 आर- चित्रकूट की हवाई पटटी पर प्रस्तावित नक्शे को देखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के नि? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश के नागरिक उड्डयन व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह के साथ शनिवार को देवांगना में निर्माणाधीन हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने रन-वे में चल रहे मिट्टी के काम पर संतोष जताया। साथ ही अन्य कामों को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ महीने में ही हवाई पट्टी शुरू हो जाएगी। यहां से लखनऊ व दिल्ली के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से चित्रकूट को धार्मिक व पर्यटन का हब सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

झांसी से चित्रकूट के देवांगना में हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से पहुंचे कैबिनेट मंत्री व विशेष सचिव ने करीब 30 मिनट वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रस्तावित नक्शे को देखकर जल्द हवाई पट्टी का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही कुछ ही महीने में हवाई पट्टी का शुभारंभ होने के संकेत भी दिए। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने एयरपोर्ट तथा राइट्स कंपनी के अधिकारियों से कहा कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
डीएम शेषमणि पांडेय से कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से संबंधित समस्याओं को शासन को पत्र भेजकर निस्तारण कराएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एयरपोर्ट के माध्यम से जिले को धार्मिक व पर्यटन का हब बनाने का काम करेगी। सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार समेत तमाम अफसर बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

राइट्स लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि हवाई पट्टी विस्तारीकरण में 25 सौ मीटर रन-वे में से 1650 मीटर पर मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। मिटटी कार्य के ऊपर जीएसबी लेयर का 1600 सौ मीटर में कार्य पूर्ण हो गया है। जीएसबी लेयर के ऊपर डब्लूएमएम लेयर का 12 सौ मीटर कार्य पूर्ण हो गया है डब्ल्यूएमएम के ऊपर 604 मीटर विटुमिन का कार्य किया गया है। विटुमिन के ऊपर डीबीएम का 604 मीटर पूर्ण है। 5500 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में 11 सौ मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। 17 सौ मीटर पेरीफेरल रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है। अंडरग्राउंड टैंक निर्मित हो चुका है। फायर स्टेशन की बिल्डिंग में काम चल रहा है। ऐप्रन एरिया का कार्य प्रगति पर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि रन-वे पर 75 मीटर मिट्टी का कार्य पूर्ण किया गया है। ऐप्रन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। शेष काम चल रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण हो चुका है। 140 मीटर बाउंड्री वॉ पुराने रन-वे पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। पार्किंग स्थल का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें