पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मवेशी तस्करी करने वाले पांच लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मौके से नौ मवेशी भी मिले हैं।
परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि प्रसिद्धपुर गांव से सगवारा जाने वाली रोड पर कुछ युवकों ने मवेशियों को एक पेड़ में बांध रखा है। यह लोग मवेशियों को दूसरे जिले में ले जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे है। पहाड़ी इकाई के अध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में रामभरोसा निवासी प्रसिद्धपुर, खामोश निवासी ग्राम बूढ़ा समेरवार, राकेश, राहुल व रज्जन सभी निवासी नांदी गांव के खिलाफ मामला दर्ज सभी आरोपियों को गिरफतार किया गया है।