फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने शुक्त्रस्वार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जो नए बंदी आए हैं, उनके बैरक का निरीक्षक कर खानपान, स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज को निर्देश दिए कि बंदियों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। इसके अलावा जो भी कैदी जिला कारागार में बंद है उनका परीक्षण कराते रहे। कोई भी व्यक्ति बीमार न हो।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक प्रकाश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराएं। जिला कारागार की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। उप कारागार अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि विचाराधीन बंदियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, सीओ रजनीश यादव समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें