फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी मालिक के भाई ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
ोटो- 9- घटना के बाद घर में रोते बिलखते किशोरी लाल के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर की एक गैस एजेंसी के मालिक के भाई किशोरी लाल (70) ने गुरुवार देर रात तरौहा के जयदेवदास अखाड़ा परिसर में स्थित कुएं में कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से किशोरी लाल के शव को कुएं से बाहर निकाला। किशोरी लाल के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार में किशोरी लाल के भाई रामबहोरी की गैस एजेंसी है। यहां किशोरी लाल बतौर क्लर्क काम करते थे। तरौहा जयदेवदास अखाड़ा मोहल्ला निवासी किशोरी लाल रात में अपने घर से निकल गए। घर से तीन सौ मीटर दूर स्थित जगदेवदास अखाड़ा परिसर में बने कुएं में छलांग लगा दी। घटना के समय आसपास मौजूद युवकों ने मामले की जानकारी किशोरी लाल के परिजनों को दी। परिजनों ने कुएं में चारपाई डालकर किशोरी लाल को बाहर निकालने का प्रयास किया।
इसी बीच सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी लाल को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।

फोटो- 10- किशोरी लाल- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें