फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मनरेगा के काम में लापरवाही व ग्राम विकास के कामों पर हीलाहवाली करने के आरोप में दो सचिव को निलंबित किया गया है। मानिकपुर बीडीओ राजेश नायक ने बताया कि दोनों सचिव के बारे में कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। अभी और कई सचिवों की शिकायत की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीडीओ के मुताबिक रूखमा खुर्द गांव में तैनात सचिव विपिन कुमार पर मनरेगा के काम समय से पूरे न करने व लापरवाही करने की शिकायत थी। छेरिया गांव में तैनात सचिव परिवर्तन सिंह पर ग्रामसभा में न जाने व मोबाइल स्विच ऑफ रखने की शिकायत पर जांच की गई है। दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। इसी आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें