फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों समेत 9 के सैंपल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दो पुलिसकर्मियों और दो दिन पूर्व बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के 2 लोगों के साथ ही 12 की रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सुबह दो अन्य पुलिसकर्मियों समेत 9 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं। अब तक जिले में कोई भी कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिला व अन्य अस्पतालों में टेलीमेडिसिन प्रणाली से 160 लोगों का इलाज किया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए डीएम व एसपी ने जिले की सीमाओं पर निरीक्षण कर पुलिस की सख्ती बढ़ाई। जबलपुर से आए पांच मजदूरों को जिले की सीमा पर पुलिस ने एक ट्रक से उतारा। सीमावर्ती नया गांव कस्बे में गुजरात से आए 32 मजदूरों को मध्य प्रदेश की बस उतारकर चली गई। सीमा क्षेत्र पर लगभग 200 मजदूर घर जाने को अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। अब उन्हें बांदा हमीरपुर जिले जाना है, जिन्हें भेजने के लिए चित्रकूट व सतना के अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है।
कुछ दिन पूर्व बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के छह गांव से 16 संदिग्ध लोगों के सैंपल कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक पर जांच को भेजे गए थे। इसमें सोमवार को 14 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आ गई थी। मंगलवार को बाकी दो की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ.विनोद कुमार ने बताया कि कुल 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें दो पुलिसकर्मियाें की भी रिपोर्ट शामिल है। मंगलवार को 9 सैंपल भेजे गए, जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने जिले की सीमा पर लगे बैरियर स्थल का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से हाल जाना। सीमा को सील रखते हुए वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि हर घंटे में पुलिसकर्मी भी सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें