चित्रकूट। जिले की सीमा स्थित मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र की नगर पंचायत चित्रकूट का सफाई कर्मी नत्थू प्रसाद (27) सोमवार को मंदाकिनी नदी में स्नान करने गया था। वहां सीढ़ियों से पैर फिसलने पर उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।
नया गांव निवासी नत्थू प्रसाद सुबह मंदाकिनी नदी के भरतघाट के पास स्नान कर रहा था। उसी दौरान सीढ़ियों में अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी में गिर गया। नत्थू के डूबने की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर नदी से निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।