चित्रकूट। रैपुरा और सरैंया क्षेत्र के पांच घर आग से राख हो गए। दोनों स्थानों पर करीब छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ। गड़ारपुवा मेें मंगलवार को ज्वाला प्रसाद के घर में आग लग गई। आग उनके बेटों लवकुश यादव व दिनेश के घर तक फैल गई। आग से गृहस्थी समेत अनाज जल गया। वहीं रैपुरा क्षेत्र के कौबरा गांव में पंकज और धनपत के घरों में आग लग गई। यहां आग इतनी भीषण लगी थी कि दमकल को बुलाना पड़ा, जिससे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। संवाद
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस ने पिंटू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी मुलायम नगर बनकट को दो किलो दो सौ ग्राम सूखे गांजा व रवि रैकवार उर्फ चब्बा पुत्र राजू रायकवार निवासी बल्दाऊगंज को एक किलो दो सौ ग्राम सूखे गांजे संग गिरफ्तार किया है। संवाद