चित्रकूट। 14 अप्रैल के बाद अब लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा देने से एक बार फिर से प्रशासनिक अधिकारियों ने नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दिया है। ताकि नियमों का पालन जनता से कराया जा सके। वही समय बढ़ा देने से जिले के लोग निराश हो गए है। लोगों को चिंता सता रही है कि परिवार का गुजारा कैसे होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही लॉकडाउन को तीन महीने तक बढ़ाने की घोषणा की है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दिया है। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों कड़ाई से पालन किया जाए।
वही यहां के लोगों को डर सता रहा है कि कमाई का कोई साधन नहीं रहेगा, तो गृहस्थी कैसे चलेगी। कई गांवों के युवक दूसरे शहरों में फंसे हुए है। इनके परिवार के सदस्य उनके आने का इंतजार कर रहे है। लॉकडाउन का समय बढ़ जाने से वह परेशान है।