चित्रकूट। जिले की चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले भाजपा के प्रत्याशी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की कुल संपत्ति 2017 में घोषित संपत्ति से घटी है। नामांकन में दाखिल हलफनामे के अनुसार इस बार 2022 में उनकी घोषित चल-अचल संपत्ति एक करोड़ 36 लाख 41 हजार 525 रुपये 42 पैसे है। गौरतलब है कि 2017 में इनकी कुल घोषित संपत्ति दो करोड़ छह लाख सत्तर हजार रुपये थी।
सोमवार को राज्यमंत्री उपाध्याय ने बताया कि इस बार उनके पास चल संपत्ति 49 लाख 57 हजार 125 रुपये 42 पैसे है। अचल संपत्ति 86 लाख 84 हजार चार सौ रुपये है। कुल संपत्ति एक करोड़ 36 लाख 41 हजार 525 रुपये 42 पैसे है। उनकी पत्नी देविका के नाम चल संपत्ति दस लाख 49 हजार 197 रुपये और अचल संपत्ति एक करोड़ दो लाख 88 हजार रुपये है। कुल संपत्ति एक करोेड़ 13 लाख 37 हजार 197 रुपये है। उन्होंने बताया कि उन दोनाें के पास अलग-अलग एक-एक चार पहिया वाहन है। खुद राज्यमंत्री के नाम एक बंदूक है और एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। पत्नी के नाम कोई मुकदमा नहीं है।